,

मीरजापुर में दिनदहाड़े लूटपाट: पेट्रोल पंप पर दबंगों का कहर

Daylight robbery in Mirzapur: Robbers wreak havoc at petrol pump

REPORT- ASHVINI MODANWAL

मीरजापुर में पुलिस प्रशासन के तमाम दावे एक बार फिर फेल होते नजर आए, जब दबंगों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि मैनेजर को बुरी तरह पीटा भी। यह पूरा मामला चिल्ह थाना क्षेत्र के तिलठी–गोपीगंज मार्ग पर अनिरुद्धपुर स्थित पेट्रोल पंप का है, जहां कुछ दबंग अचानक पहुंचे और पेट्रोल पंप परिसर में घुसते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि दबंगों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस का गेट तोड़ दिया और अंदर जाकर मैनेजर के साथ मारपीट की। इसी दौरान ऑफिस में रखी करीब 7.5 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना की पुष्टि पेट्रोल पंप मालिक ने की है, जिन्होंने बताया कि अपराधियों ने जमकर तोड़फोड़ की और रुपये लेकर फरार हो गए।

पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दबंग किस तरह बेखौफ होकर पेट्रोल पंप के अंदर घुसकर लूट को अंजाम दे रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “बाबा के राज में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है,” तभी अपराधी इतनी बड़ी वारदात को इतनी आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लोगों में आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस लूटपाट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी और स्थानीय लोग सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…