CID के ट्रेलर में आमने – सामने अड़े दया और अभिजीत, SP प्रद्युमन की आंखों में आंसू, जानिए क्या होने वाला है?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CID

सोनी में आने वाला शो CID को लोगों ने खूब पसंद किया था। जो कि 6 साल पहले अचानक बंद हो गया था अब फिर से शुरू हो रहा है। इस शो के फैंस का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। सबका पसंदीदा और कई साल तक टीवी की दुनिया पर राज करने वाला शो ‘सीआईडी’ फिर लौट रहा है। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज भी जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया
इस शो में अभिजीत और दया की दोस्ती मिशाल मानी जाती है। लेकिन इसके ट्रेलर में दिखाया गया कि कभी दोस्त बनकर एक-दूसरे का साथ देने वाले अभिजीत और दया इस बार आमने-सामने हैं। एसीपी प्रद्युमन की आंखों में आंसू है। और ये वीडियो देखने के बाद फैंस पूरी कास्ट को मिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि फ्रैडी और अन्य सितारों के बिना ये शो अधूरा है। CID सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर 6 साल बाद लौट रहा है। इसके किरदारों की भी वापसी हो रही है। अभिजीत और दया, जो कभी अभिन्न दोस्त थे, अब कट्टर दुश्मन बन कर आमने-सामने खड़े हैं।

एसीपी प्रद्युमन ने कही ये बात
एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले शिवाजी साटम ने कहा, ‘शो के इस सीजन में, दया-अभिजीत की अटूट जोड़ी टूट गई है और दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। सीआईडी की नींव हिल गई है और एसीपी प्रद्युमन की दुनिया में बवाल मच गया है।’

‘सपने की तरह लग रहा है’
उन्होंने आगे कहा, ‘छह साल बाद एसीपी प्रद्युमन के रूप में वापसी करके किसी सपने की तरह लग रहा है, क्योंकि इस किरदार को बहुत प्यार मिला है, और हम सस्पेंस और दिल को छू लेने वाले ड्रामा से भरे रोमांचक सफर का वादा करते हैं!’

फैडी सहित अन्य सदस्यों को मिस कर रहे हैं फैंस
इस ट्रेलर पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को मिस कर रहे हैं। इनमें फ्रैडी भी शामिल हैं। बताते चलें फ्रेडी का रोल निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस की पिछले साल मौत हो गई थी।

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान