दमोह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ: घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दमोह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ: घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

दमोह जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा अपर कलेक्टर मीना मसराम के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

अभियान के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। प्रत्येक घर में बीएलओ तीन बार संपर्क करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

मतदाता सूची प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया तय

अभियान के दौरान मुद्रण परीक्षण, घर-घर गणना चरण, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों की अवधि, नोटिस चरण, सुनवाई एवं प्रमाणीकरण जैसे सभी चरणों का पालन किया जाएगा।

7 फरवरी को होगी अंतिम सूची का प्रकाशन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। कलेक्टर कोचर ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदाता सूची सटीक, अद्यतन और त्रुटि रहित हो।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी