,

डबरा सब्जी मंडी कीचड़ से बदहाल: बारिश के बाद दलदल में बदली मंडी, व्यापारी और किसान बेहाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
डबरा सब्जी मंडी कीचड़ से बदहाल: बारिश के बाद दलदल में बदली मंडी, व्यापारी और किसान बेहाल

डबरा। नगर की एकमात्र थोक सब्जी मंडी बारिश के बाद बदहाली का शिकार हो गई है। थोड़ी सी बारिश ने मंडी परिसर को कीचड़ और दलदल में बदल दिया है। स्थिति ऐसी है कि व्यापारी और किसान रोजाना इस कीचड़ में फंसकर व्यापार करने को मजबूर हैं।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

डबरा की पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी आते हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद मंडी परिसर और दुकानों के आसपास कीचड़ भर गया। मुख्य रामगढ़ रोड पहले से ही खराब था, अब मंडी के भीतर की स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है।

टैक्स देने पर भी नहीं हो रही सुनवाई

व्यापारियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमित टैक्स देने के बावजूद सफाई और व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सब्जी विक्रेता जीतू कुशवाहा ने बताया कि शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे व्यापारियों को खुद मिट्टी डालकर रास्ता बनाना पड़ता है।

प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश

इस मामले पर तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा ने कहा कि मंडी की बदहाली की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों और किसानों को किसी भी हाल में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति