MP में साइबर ठगों की नई चाल: IAS अधिकारियों के नाम पर अधिकारियों से मांगे पैसे, कलेक्टर बनकर भेजे व्हाट्सऐप मैसेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल | मध्य प्रदेश में साइबर जालसाजों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। अब वे कलेक्टरों के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर अधिकारियों से पैसे की मांग कर रहे हैं। बीते एक हफ्ते में ऐसे दो मामले सामने आए हैं — एक खरगोन कलेक्टर IAS भव्या मित्तल और दूसरा धार कलेक्टर IAS प्रियंक मिश्र के नाम से।

कलेक्टर बनकर भेजे मैसेज, डीपी पर लगाई फोटो

धार जिले के डही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को अज्ञात नंबर +84916423486 से एक व्हाट्सऐप मैसेज मिला। मैसेज में खुद को कलेक्टर प्रियंक मिश्र बताया गया था और प्रोफाइल फोटो में उनकी तस्वीर लगी थी। शुरुआत में बीएमओ को उस पर भरोसा हो गया, लेकिन मैसेज की भाषा देखकर शक हुआ। उन्हें अंदेशा हुआ कि यह कोई साइबर ठग है जो कलेक्टर बनकर ठगी की कोशिश कर रहा है।

विदेशी नंबर से चल रही ठगी

बीएमओ ने तुरंत मामले की जानकारी कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़ को दी। जांच में सामने आया कि यह नंबर विदेशी नेटवर्क (विदेश से संचालित) का था। एसडीएम ने बीएमओ को नंबर ब्लॉक करने और जिले के अन्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस सतर्कता की वजह से बीएमओ किसी बड़े धोखे से बच गईं।

खरगोन कलेक्टर के नाम से भी मांगे गए पैसे

इसी तरह कुछ दिन पहले खरगोन कलेक्टर IAS भव्या मित्तल के नाम से कई अधिकारियों को व्हाट्सऐप मैसेज भेजे गए थे। इनमें लिखा था –

“मैं मीटिंग में हूं, तुरंत भुगतान करना है। कृपया इस खाते में पैसे जमा करें।”

इन मैसेज में एक बैंक अकाउंट नंबर भी दिया गया था। जब इसकी जानकारी कलेक्टर की ओर से पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को दी गई, तो जांच में पता चला कि नंबर वियतनाम से संचालित हो रहा था।

साइबर पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर क्राइम शाखा ने इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसीपी सुजीत तिवारी ने बताया कि कई लोगों के मोबाइल से जुड़े व्हाट्सऐप और बैंकिंग ऐप्स तक ठगों ने पहुंच बना ली है।जांच में पाया गया कि ठग लोगों को *21*<मोबाइल नंबर># जैसे कोड डायल करने के लिए कहते हैं। ऐसा करने से फोन कॉल, मैसेज और डेटा किसी तीसरे व्यक्ति तक ट्रांसफर हो जाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण