,

सतरेंगा पर्यटन स्थल पर संकट: कम जलस्तर के कारण कॉटेज अस्थायी रूप से बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Crisis at Satrenga tourist spot: Cottages temporarily closed due to low water level

BY- ISA AHMAD

पर्यटन और व्यवसाय पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा, जो बांगो डेम के डुबान क्षेत्र में अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, इस समय जल स्तर में गिरावट के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है।

बांगो डेम का जल स्तर पहली बार इतनी मात्रा में कम हुआ है, जिससे पर्यटन को प्रभावित करने वाली समस्याएं सामने आ रही हैं।

वन विभाग के एसडीओ ने जानकारी दी कि पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए कॉटेज और अन्य सुविधाएं फिलहाल पानी की कमी के कारण कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं।

इस निर्णय का सीधा असर पर्यटकों की संख्या पर पड़ा है। गर्मियों की छुट्टियों में जहां सतरेंगा में भारी भीड़ रहती थी, वहीं अब पिकनिक और घुमने आने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है।

कॉटेज बंद होने से स्थानीय व्यवसायियों पर भी असर पड़ा है, जो पर्यटन से जुड़े खाद्य सामग्री, नाव संचालन, गाइडिंग और स्थानीय उत्पादों की बिक्री जैसे कामों पर निर्भर थे।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल स्तर सामान्य होने पर जल्द ही पर्यटन गतिविधियाँ फिर से बहाल की जाएंगी।

रिपोर्ट: उमेश डहरिया, कोरबा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की