रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी हटरी क्षेत्र में बीती रात दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात को बीती रात अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया,घटना की बर्बता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी मृतक से काफी गुस्सा रखता रहा होगा और घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल 13 फरवरी को परिजनों को बुजुर्ग भाई बहन दोनों के किसी का भी दोपहर तक घर से बाहर हलचल नहीं होने पर किसी अनहोनी की आशंका से घर का दरवाजा खटखटाया गया और घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर पास में ही रहने वाले मृतक के रिश्ते के भाई ने अपने बेटे को घर के अंदर झांकने को कहा तब एक युवक दीवार फांदकर अंदर गया तो आंगन में ही अपनी बुआ और बड़े पापा की डेड बॉडी को लहुलूहान हालात में घर के आंगन में आने-जाने के लिए बने गली में फर्श पर पड़े देखा, मामले से परिजनों को अवगत कराया और परिजनों ने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।
कोतवाली थाने के समीप ही हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल अपने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर अपनी जाचं पड़ताल शुरू की, मृतक सीताराम जायसवाल के 3 भाई व 4 बहन हैं,75 वर्षीय सीताराम जायसवाल व उनकी छोटी बहन अन्नपूर्णा पुरानी हटरी घटना स्थल वाले निवास स्थान पर ही रहते हैं, मृतक सीताराम शादीशुदा हैं और उसके दो बच्चे हैं, पर पत्नी और बच्चों से अनबन होने व मामला कोर्ट में होने केे कारण वे शहर के रामभांठा मोहल्ले में निवास करते हैं।
पुलिस ने मामले डबल मर्डर के मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसी टीवी भी चेक किया, मौके पर रात में करीब 12 बजे दो युवकों को मृतक के घर के सामने गेट के पास से भागते हुए देखा जा रहा है,वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पुलिस डॉग के साथ एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया,पुलिस डॉग रुबी ने मौके पर एक ईंट को सूंघा संभवत: जिससे दोनों मृतक भाई बहन को को चोट पहुंचने के लिए उपयोग किया गया है को सूंघा और हटरी जो काफी पुरानी बाजार के रास्ते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 तक गया।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन मार्ग से कहीं भाग गया होगा,वहीं दूसरी बार डॉग रूबी को मौके पर लाया गया तब वह घटना स्थल से कुछ दूरी तक पुलिस कर्मियों के साथ गया, जहां से पुलिस को एक काले रंग का स्कार्फ बरामद हुआ,मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
रूबी पहुंची रेलवे स्टेशन- स्निफर डॉग रूबी की भी मदद इस दोहरे हत्याकांड में शामिल कातिलों तक पहुंचने के लिए ली जा रही है,रूबी घटनास्थल से पुरानी हटरी से श्याम टॉकीज होते हुए नवीन कन्या शाला के भीतर पहुंची और फिर वहां से रेलवे स्टेशन पहुंची, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद इसी रास्ते से फरार हुए होंगे,मामले में अारोपियों ने घटना को चोरी की वारदात का रूप देने व पुलिस को घटना से भटकाने के लिए घर के अंदर के सामानों को बुरी तरह से बिखेर दिया है।
धारदार सब्बल नुमा औजार से वार हत्या की आशंका- वही घटना के जाचं के बाद एफएसएल अधिकारी पी एस भगत ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार सब्बल नुमा लोहे के औजार से वार किया है, मौत की पुष्टि नहीं होने पर उसने पास ही रखे ईंट से दोनों बुजुर्ग के सिर पर वार किया है,मौत का समय व तरीका एक जैसा ही है।





