भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, आंकड़ा पहुंचा 3395 के पार; सौम्या स्वामीनाथन ने दी बड़ी सलाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 मई 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 2710 हो गई है।

केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

इन सक्रिय मामलों में सबसे अधिक संक्रमित मरीज केरल राज्य में हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 1,147 तक पहुंच चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र में 424, दिल्ली में 294 और गुजरात में 223 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

घबराने की जरूरत नहीं: सौम्या स्वामीनाथन

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि,

“कोरोना वायरस अब हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। समय-समय पर मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा, लेकिन इसकी वजह से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पास इम्यून सिस्टम और वैक्सीनेशन का मजबूत कवच है, जिससे संक्रमण अब हल्का हो चुका है।”

एंटीबायोटिक्स पर दी चेतावनी

उन्होंने कोविड मरीजों को लेकर एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर भी चेतावनी दी।

“कोविड या अन्य वायरल संक्रमणों जैसे फ्लू और रेस्पिरेटरी वायरस पर एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं करतीं। इन मामलों में लक्षण आधारित इलाज ही उपयुक्त है – जैसे गर्म तरल का सेवन, गरारे आदि। केवल तभी एंटीबायोटिक्स की जरूरत होती है जब कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन साथ में हो।”

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 84 नए मामले सामने आए हैं। इस वर्ष अब तक महाराष्ट्र में कुल 681 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 467 अभी भी सक्रिय हैं।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन