बेमेतरा में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress's 'Vote Chor Gaddi Chhod' programme in Bemetara

सचिन पायलट ने संभाली कमान

बेमेतरा। जिले के कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार को कांग्रेस द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया।

भव्य स्वागत के साथ हुआ आगाज

सचिन पायलट का सिग्नल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। वे स्वयं गाड़ी चलाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्रीगण एवं कांग्रेस विधायकगण भी मौजूद रहे।

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार वोट की चोरी कर सत्ता में काबिज है। यही नहीं, सरकार पर यूरिया, डीएपी और बिजली की चोरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है और राहुल गांधी ने इन सभी आरोपों को प्रमाणित कर दिया है।

सचिन पायलट का जोश से भरा संबोधन

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे एवं जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा की टीम ने शानदार आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत हस्ताक्षर अभियान भी तेजी पकड़ रहा है।

मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता से अपील की है कि वे वोट चोरी के खिलाफ जागरूक बनें। उन्हें विश्वास है कि जनता का समर्थन मिलने पर कांग्रेस इस लड़ाई को जीतकर लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में