कांग्रेस विधायक ने की सीएम भजनलाल शर्मा की खुलकर तारीफ, बताया ‘कलयुग का देवता’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राजस्थान, झुंझुनूं: राजनीति में अकसर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, लेकिन राजस्थान की राजनीति में हाल ही में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ विधानसभा सीट से विधायक श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खुलकर सराहना की है। उन्होंने सीएम को ‘कलयुग का देवता’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उन्होंने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता।

जल संकट के समाधान पर मिली राहत

दरअसल, विधायक श्रवण कुमार ने वर्षों से अपने क्षेत्र में जल संकट को लेकर आवाज उठाई थी। विधानसभा में उन्होंने ऐलान तक कर दिया था कि यदि वर्ष 2026 तक क्षेत्र में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे प्राण त्याग देंगे। अब, राज्य सरकार द्वारा कुंभाराम जल परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के लिए 1092 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है, जिससे इलाके में पानी की समस्या के समाधान की उम्मीद जागी है।

फोन पर दी प्रतिक्रिया, वीडियो हुआ वायरल

श्रमण कुमार ने एक फोन कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया। यह बातचीत स्पीकर पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा, “जो काम आपने किया है, वह कोई और नहीं कर सकता। मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा।”

पांच बार विधायक, लेकिन वर्षों से जल संकट

श्रवण कुमार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। सूरजगढ़ इलाका रेगिस्तानी भूभाग में आता है, जहां वर्षों से जल संकट बना हुआ है। यहां पीने के पानी से लेकर सिंचाई तक की गंभीर समस्या रही है।

सरकार का बड़ा कदम – कुंभाराम जल परियोजना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में कुंभाराम जल परियोजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य झुंझुनूं व आस-पास के इलाकों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस योजना के लिए 1092 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जो राज्य सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के