,

इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा ने राजस्व मामलों के समाधान में लापरवाही सामने आने पर महू (डॉ. अंबेडकर नगर) क्षेत्र के तीन पटवारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए पटवारियों के नाम हैं—

  1. आशीष कटारे
  2. श्रीमती अनिता चौहान
  3. श्रीमती मेघा शर्मा

कलेक्टर को मिली शिकायतों में पाया गया कि इन अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही की। विशेष रूप से ग्राम सांतेर (रसलपुरा) के खसरा नंबर 68/1 और 69/1 से जुड़े मामलों में अनियमितताएँ की गई थीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर वर्मा ने तीनों पटवारियों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय देपालपुर निर्धारित किया गया है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…