एमपी में ठंड का कहर शुरू: नवंबर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी में नवंबर में ही कांपी ठंड: भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे, दो रात में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश में इस बार सर्दी ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही दस्तक दे दी है। सामान्यत: जहां ठंड 15 नवंबर के बाद बढ़ती है, वहीं इस बार तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है। इंदौर में पिछले 10 साल का नवंबर का रिकॉर्ड टूट गया, जबकि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी अधिक ठंड दर्ज की गई।

दो रात में ही गिरा पारा, इंदौर का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों में ही तापमान में भारी गिरावट आई है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में नवंबर का सबसे कम तापमान है। वहीं भोपाल में तापमान 11 डिग्री तक गिर गया।

सभी जिलों में ठंड का असर बढ़ा
राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, जबलपुर में 14.6 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना भी बढ़ेगी।

विशेषज्ञ बोले – इस बार पहले ही शुरू हो गई ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर जल्दी बर्फबारी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। नमी घटने और हवा के रुख बदलने से रातें सामान्य से ज्यादा ठंडी हो गई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध