,

मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट: 11 शहरों में पारा 10° से नीचे, देवास में स्कूलों का समय बदला

मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट: 11 शहरों में पारा 10° से नीचे, देवास में स्कूलों का समय बदला

मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर के पहले हफ्ते से ही ठिठुरन जारी है। प्रदेश के 11 शहरों में बीती रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में 25 साल का तापमान रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

देवास में स्कूलों का समय बदला
देवास जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आदेश दिया कि नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शीतलहर का कारण और असर
मौसम विशेषज्ञ पीके शाह के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर से दक्षिण बहने वाली ठंडी हवा मध्य प्रदेश में पहुंच रही है। पहले सर्दी का असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में अधिक था, अब पूर्वी हिस्सों जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शहरों में न्यूनतम तापमान
सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान इस प्रकार रहा: भोपाल 8.3°, इंदौर 8.4°, ग्वालियर 11°, उज्जैन 11.5°, जबलपुर 9.7°, राजगढ़ 8°, छतरपुर 8.5°, बालाघाट 8.8°, रीवा 9.2°। अधिकांश शहरों में पारा 15° से कम ही रहा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…