सीएम यादव ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभाग आयुक्त कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली, ग्वालियर की सालों पहले बंद हो चुकी जेसी मील के मजदूरों के लंबित भुगतान की CM ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मौजूद रहे।

सरकार जेसी मिल श्रमिकों के प्रकरणों का निराकरण करना चाहती हैः सीएम

बैठक लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जेसी मिल 1921 में बनी थी 1923 से लगातार काम करना शुरू हुआ था,इसके 8000 से ज्यादा श्रमिक बन्धुओ का देनदारी का विषय हाईकोर्ट में लंबित चल रहा है,इसमें बैंक वाले और अन्य की उधारी को मिलाकर सरकार इस प्रकरण का निराकरण करना चाहती है,मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि हम पूरे प्रदेश के अंदर कोई भी मिल,इंड्रस्टीज के कोई भी श्रमिक का पैसा बकाया है तो उसका समाधान हमारी सरकार करेगी,जब हम नए उद्योग लगाने की बात कर रहे हैं तो पुराने उद्योगों की भी हमारी जवाबदेही है,हमने इंदौर के हुकुमचंद मिल का निराकरण किया था,उज्जैन की मिल का निराकरण किया है। इस तरह ग्वालियर की जेसी मिल के साथ रतलाम की सज्जन मिल सहित बाकी दूसरी इंडस्ट्रीज के समाधानों का भी क्रम आगे आ रहा है। आज हमने सभी के साथ बैठक कर उनके क्लेम के निराकरण के लिए चर्चा की हैं पूरी उम्मीद है कि जल्द इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

चार लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने पुणे दौरे को लेकर कहा कि, हम रीजनल कॉन्क्लेव करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तरह आगे बढ़ रहे हैं,तब तक हम सभी प्रकार के प्रयास कर रहे हैं,कल पुणे में रोड शो के साथ निवेशकों से चर्चा की जाएगी,सभी वर्गों में खुशहाली आए सभी अपने पैरों पर खड़े हो ताकि प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो इसको लेकर हम काम कर रहे हैं। अभी तक हमारी सात इन्वेस्टर समिट हो चुकी है,जिसमें लगभग साढ़े चार लाख करोड़ का निवेश हमें मिला है और लगभग चार लाख के लगभग लोगों को रोजगार भी मिलेगा,हमारी सरकार सभी को साथ लेकर इस तरह के निवेश के अभियान को आगे चलाती रहेगी,इसी सिलसिले में पुणे जाना हो रहा है वहां जाना एक तरह से आईटी के साथ नए-नए कोर्सों को देखते हुए रोजगार की बड़ी संभावना का क्षेत्र है।पुणे से अतीत काल से हम जुड़े हुए हैं। इसलिए कल का दौरा भी सार्थक रहेगा।

आईटी सेक्टर के आने पर ग्वालियर चंबल अंचल के हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा

आपको बता दे कि ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव मिले हैं यही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव JC मील के लंबित भुगतानों के विवाद को खत्म कर उसकी जमीन पर आईटी सेक्टर से जुड़ा बड़ा निवेश बंद पड़ी हुई जेसी मिल में लाने की कवायद कर रहे है। आईटी सेक्टर के आने पर ग्वालियर चंबल अंचल के हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

ताइवान में भूकंप का कहर: 6.4 तीव्रता से धरती कांपी….यह भी पढ़े

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप