,

ताइवान में भूकंप का कहर: 6.4 तीव्रता से धरती कांपी

ताइपे: ताइवान में मंगलवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी। भूकंप के कारण 27 लोग घायल हो गए हैं, और एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोग मलबे में फंस गए। भूकंप आने के बाद कहा गया है कि ताइवान की 2.34 करोड़ की आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ताइवान में भूकंप मंगलवार रात 12:17 बजे आया, जबकि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में बताया गया है। ताइनान के नानक्सी जिले में एक इमारत पूरी तरह जमीदोज हो गई, जिसमें कई लोग फंस गए। ताइवान के स्टेट हाईवे पर बना झूवेई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। राजधानी ताइपे समेत देश के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। राहत और बचाव कार्य ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया है। भूकंप के कारण 27 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जमीदोज इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। मलवा हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लेह और तिब्बत में महसूस किए गए झटके ताइवान में भूकंप के समय भारत के लेह क्षेत्र में भी 4.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। हालांकि, यहां कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं तिब्बत में रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक पांच बार भूकंप के झटके आए, जिनकी तीव्रता 5 तक मापी गई है। सुनामी की चेतावनी और सतर्कता

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर 20 नक्सली हुए ढेर ! अमित शाह ने की तारीफ….यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…