Report By- Sujeet Mandal, Edit By: Isa Ahmad
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पखांजुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए खास माना जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
CM Vishnu Deo Sai Pakhangur visit: हेलीकॉप्टर से पखांजुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:05 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पखांजुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम 3:55 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
CM Vishnu Deo Sai Pakhangur visit: जनसभा को करेंगे संबोधित
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पखांजुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करेंगे।

नर-नारायण सेवा आश्रम में पूजा-अर्चना और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री नर-नारायण सेवा आश्रम मेला स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
CM Vishnu Deo Sai Pakhangur visit: किसानों और आम जनता से होंगे रूबरू
मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान किसानों और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Read also: Minor School Girls Missing: भागलपुर में दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण कांड से जुड़ता मामला
विकास की सौगात की उम्मीद
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पखांजुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान पखांजुर को कई विकास कार्यों की सौगात मिल सकती है।





