,

Minor School Girls Missing: भागलपुर में दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण कांड से जुड़ता मामला

Minor School Girls Missing

Report by: Sanjeev Sharma, Edit by : Priyanshi Soni

Minor School Girls Missing: भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं पिछले सात दिनों से लापता हैं। दोनों छात्राएं घर से एडमिट कार्ड लाने के बहाने स्कूल आई थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

Minor School Girls Missing: परिजनों ने थाने में दी शिकायत

लापता छात्राओं के परिजनों ने बबरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है और छात्राओं के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Minor School Girls Missing: पुराने अपहरण मामले से जुड़ती कड़ियां

इस मामले ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया जब इसी स्कूल की एक छात्रा ने सितंबर 2025 में अपने साथ हुए अपहरण की दर्दनाक कहानी सामने रखी। पीड़िता के अनुसार, उसकी ही एक सहेली ने साजिश के तहत उसे बहला-फुसलाकर भागलपुर जंक्शन ले जाया था, जहां उसका सौदा किया गया। बाद में मानव तस्करी से जुड़े लोग उसे उत्तर प्रदेश ले गए, जहां उसकी किडनी के सौदे की बात सामने आई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वापस लौट सकी।

Minor School Girls Missing

Minor School Girls Missing: लापता छात्राओं के साथ भी वही आशंका

पीड़िता का कहना है कि जिस तरह उसके साथ अपहरण हुआ था, उसी तरह अब उसकी स्कूल की दो छात्राओं के साथ भी ऐसी ही घटना होने की आशंका है। इस जानकारी के बाद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और उनके परिजनों में डर का माहौल है।

Minor School Girls Missing: डर के साए में छात्राएं, पढ़ाई प्रभावित

अपहरण से बचकर लौटी छात्रा ने बताया कि घटना के बाद से वह खुद स्कूल जाने से डर रही है। उसकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डर के कारण वह प्राइवेट ट्यूशन तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है, जबकि वह पढ़ना और आगे बढ़ना चाहती है।

पुलिस का दावा – जल्द होंगी बरामद

मामले पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लापता छात्राओं की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Extortion Attack in Katihar: सुनार पर जानलेवा हमला, रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने किया वार, जांच में जुटी पुलिस

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…