Report by: Ankur Kapoor, Edit by: Priyanshi Soni
CM Saini Pays Tribute to Swami Vivekananda: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
CM Saini Pays Tribute to Swami Vivekananda: युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचार अपनाने का संदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन देश की युवा शक्ति को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

CM Saini Pays Tribute to Swami Vivekananda: भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
CM Saini Pays Tribute to Swami Vivekananda: कार्यक्रम में दिखी युवाओं की भागीदारी
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और युवा चेतना से ओतप्रोत नजर आया। नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: HR News 12-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें





