Report: Lalit dubey
नगर परिषद ओंकारेश्वर की ओर से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की मुहिम लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कृष्णा श्रीराम की सक्रियता के बाद नगर की सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है। टीम द्वारा कचरा फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ताजा मामले में ओंकारेश्वर निवासी धन सिंह द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने की सूचना पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और कचरा उठवाया। साथ ही उन्हें समझाइश देते हुए स्वच्छता नियमों के पालन की हिदायत दी गई। परिषद ने सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में सहयोग करें और जुर्माने से बचने के लिए कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
समझाइश के बाद धन सिंह ने भी कहा कि अब वे दोबारा कचरा नहीं फेंकेंगे और स्वच्छता अभियान में सहयोग करेंगे।





