,

रूंगटा कंपनी में ड्राइवरों और प्रबंधन के बीच टकराव, हड़ताल पर उतरे चालक

Clash between drivers and management in Rungta company, drivers go on strike

BY- ISA AHMAD

कोरबा – जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र में स्थित खदानों में काम कर रही रूंगटा कंपनी में इन दिनों श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ड्राइवरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे खनन और परिवहन कार्य प्रभावित हो गया है।

ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी द्वारा जबरदस्ती उन्हें मनमाने स्टॉक में कोयला डंप करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें HPC दर से कम मजदूरी दी जा रही है, जो उनके श्रम का शोषण है।

हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों ने रूंगटा प्रबंधन को इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनी में मजदूरों के साथ मारपीट और शोषण की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने लिखित रूप में जिला प्रशासन को दी थी।

हालांकि, प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ड्राइवरों में नाराज़गी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

इस विवाद ने खनन क्षेत्र में चिंता की स्थिति पैदा कर दी है, और अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस संकट का समाधान कैसे करता है।

रिपोर्ट: उमेश डहरिया, कोरबा

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…