Cinema: गोल्डन ग्लोब्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का जलवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cinema

रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री
Cinema :गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शानदार अंदाज में एंट्री की। कपल की मौजूदगी ने इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। प्रियंका ने नेवी कलर का टियर्ड डिजाइनर गाउन पहना, जिसे कीमती हीरों के नेकपीस के साथ कैरी किया, जबकि निक जोनास क्लासिक ब्लैक सूट में बेहद डैशिंग नजर आए। दोनों ने साथ में पोज देते हुए फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया।

प्रियंका बनीं गोल्डन ग्लोब्स की प्रेजेंटर
Cinema इस प्रतिष्ठित समारोह में प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के रूप में भी शामिल हुईं। गोल्डन ग्लोब्स आयोजकों ने पहले ही प्रेजेंटर्स की सूची जारी की थी, जिसमें प्रियंका का नाम कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ शामिल रहा। इस उपलब्धि के साथ देसी गर्ल ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया।

आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा
Cinema इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर भी चर्चा की। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की पुष्टि की और कहानी से जुड़ी कुछ अहम बातें साझा कीं। जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा, जबकि यह फिल्म 25 फरवरी को दर्शकों के सामने आने वाली है। गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका की मौजूदगी ने उनके फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Read this: Digital Arrest Scam: फर्जी IPS-CBI बन ग्वालियर के रिटायर्ड अफसर से ठगे ₹1.12 करोड़

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं

Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य

Lucknow यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों ने लहराया सफलता का परचम; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र हुए पास

Lucknow उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों