चित्रकूट: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chitrakoot: Women's conference organized under the Self-reliant India Resolution Campaign

चित्रकूट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को भजन संध्या सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नरैनी (बांदा) की विधायक ओममणि वर्मा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, और यह तभी संभव है जब देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकें।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि यह सम्मेलन “नारी सशक्तीकरण से आत्मनिर्भर भारत की ओर” थीम पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और महिलाओं को उनमें जोड़ने का कार्य महिला मोर्चा बखूबी कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, राजेश्वरी द्विवेदी, विनीता द्विवेदी, राखी चौबे, गीता तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और नारी सशक्तीकरण के नारों के साथ हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से