Report: Ratan patel
Chitrakoot : जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौडिया माफी गांव में बिजली के विवाद को लेकर एक दलित कोटेदार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सरकारी खंभे से बिजली का कनेक्शन जोड़ने जैसी सामान्य बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
कटिया फांसने के विवाद में खूनी संघर्ष
Chitrakoot घटना की जड़ में बिजली के तार (कटिया) को लेकर हुआ विवाद है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटेदार सुखनंदन और आरोपी जीवनलाल के बीच सरकारी खंभे से केबल जोड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने केबल के लिए पैसे लगाए थे, लेकिन आरोपी जीवनलाल, अनूप और अमित उन्हें कनेक्शन जोड़ने से रोक रहे थे। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने मिलकर सुखनंदन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहू राजवंती को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा।

अस्पताल से घर लौटने के बाद तोड़ा दम
Chitrakoot दबंगों की पिटाई से सुखनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर वापस ले आया गया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि देर रात सुखनंदन की तबीयत फिर बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
Chitrakoot सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि जीवनलाल अवैध रूप से कटिया फांसना चाह रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुखनंदन के साथ मारपीट की।
- कार्रवाई: पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी जीवनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फरार आरोपी: अन्य दो आरोपी, अनूप और अमित, फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
Read this: Balaghat : रिश्तों का कत्ल: बालाघाट में मटन और शराब की दावत के बाद ससुर की हत्या, दो दामाद गिरफ्तार





