,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बीजापुर दौरा

Chief Minister Vishnudev Sai's visit to Bijapur: Meeting with surrendered Naxalites and review of development works

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात और विकास कार्यों की समीक्षा

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

बीजापुर ब्रेकिंग अपडेट: गलगम में सुशासन तिहार कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजापुर पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया, जिसमें वन मंत्री केदार कश्यप, जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री साय ने अपने दौरे की शुरुआत आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मुलाकात कर की। उन्होंने इन युवाओं से बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली और सरकार द्वारा पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मुख्यधारा में लौटने का उनका निर्णय सराहनीय है और सरकार उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके बाद मुख्यमंत्री सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई में आगे बढ़ें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री के बीजापुर दौरे का अगला पड़ाव जिला कार्यालय रहा, जहाँ वे जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षा संबंधी कार्यों की प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ दौरे में जिले के प्रभारी मंत्री और वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार और छत्तीसगढ़ के डीजी अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सरकार विकास और शांति दोनों को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…