,

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जवानों से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister Vishnudev Sai reached Galgam, met the soldiers and boosted their morale

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गलगम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दौरा कर क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। हाल ही में कररेगुट्टा में हुए सफल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री ने जवानों की पीठ थपथपाई और उनके साहस, समर्पण व रणनीतिक क्षमता की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर स्तर पर उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और जरूरतों के प्रति गंभीर है। इस मौके पर जवानों ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बातें साझा कीं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल सुरक्षा बलों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल शांति स्थापना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गलगम दौरे के बाद बीजापुर के लिए रवाना हुए। उनका यह दौरा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों दोनों के बीच सकारात्मक संदेश और भरोसा लेकर आया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की