मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 48 करोड़ की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Vishnu Dev Sai gave a gift of 48 crores to Surajpur

BY- ISA AHMAD

समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

सूरजपुर, 8 मई – सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत आयोजित समाधान शिविर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के पटना गांव में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले को लगभग 48.26 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस राशि से कुमेली पर्यटक स्थल, सरना देव गुड़ी, रामनगर सीसी सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समावेशी विकास है और सूरजपुर जिला इस दिशा में एक मजबूत उदाहरण बनेगा।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला जिला पंचायत कार्यालय पहुँचा, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज के “ऑपरेशन सिंदूर” पर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, “आतंकियों द्वारा हमारी महिलाओं की मांग उजाड़ी गई थी, ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बेहतर नाम कोई हो ही नहीं सकता था। यह नाम भारत की संस्कृति और भावनाओं का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से अहम रहा, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि शासन आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Ye Bhi Pade – 09 मई 2025 राशिफल