बालोद में सुशासन तिहार पर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister held a review meeting on Sushasan Tihaar in Balod

जल जीवन मिशन में पूर्व सरकार की लापरवाही पर साधा निशाना – दी 500 करोड़ की विकास सौगात

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद, कांकेर और नारायणपुर जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुशासन तिहार एवं जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की समीक्षा से हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े सभी आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है, ऐसे में अधिकारी पूरे रुचि और गंभीरता से कार्य करें।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर जल जीवन मिशन को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कहीं टंकी बनी है, तो पानी नहीं है। कहीं नल कनेक्शन दिया गया, लेकिन पानी की सप्लाई ही नहीं। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर लागू करने में पिछली सरकार विफल रही। हम इस योजना को बेहतर ढंग से और प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बालोद को 500 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने बैठक में ऐलान किया कि बालोद जिले को 500 करोड़ रुपए की लागत से उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र देवरी की सौगात दी जाएगी। साथ ही 11 करोड़ रुपए की लागत से चिखली से जुनवानी तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है, और बालोद उनका 28वां जिला दौरा है। पहले चरण में प्रदेशभर से 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके पूर्ण निराकरण का लक्ष्य तय किया गया है।

सीमांकन कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को सीमांकन कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 100 प्रतिशत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाया जाए।

कृषि और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान

बैठक में मुख्यमंत्री ने खाद और बीज की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में समुचित मात्रा में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंत में कहा कि “सुशासन केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर सेवाएं देने की हमारी प्राथमिकता है। हम पारदर्शिता, जवाबदेही और गति के साथ काम कर रहे हैं।”

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान