मुख्यमंत्री ने काशी में किया ‘जनता दर्शन’, हर फरियादी की सुनीं समस्याएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वाराणसी : काशीवासियों के लिए शनिवार की सुबह नई आशा और विश्वास की रही, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां हर फरियादी की समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री सभी के पास गए, उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान ही सरकार का ध्येय है। प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘जनता दर्शन’ किया। जानकारी होते ही फरियादी सुबह ही सर्किट हाउस पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने लगभग 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और प्रार्थना पत्र लिया। मुख्यमंत्री ने आयुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी समेत आलाधिकारियों को समस्या के त्वरित निस्तारण कराने और पीड़ितों से फ़ीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया।

सीवर कनेक्शन, सड़क, राजस्व, पुलिस आदि से जुड़े मामले आए
‘जनता दर्शन’ में पहुंचे दिव्यांग फरियादी ने नेत्रहीनों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी और एक कलाकार ने प्रदर्शनी लगाने के लिए उचित दर पर हॉल की मांग की। जनता दर्शन में सीवर कनेक्शन, कच्ची सड़कों के पक्का करने, जमीन और चक रोड से सम्बंधित मामले भी आए। राजस्व से संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं। चंदौली से आए फरियादी ने मुआवजा न मिलने की शिकायत की। पुलिस से जुड़ीं शिकायतें भी लेकर लोग यहां पहुंचे। एक निजी स्कूल के मृतक शिक्षक की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की।

सीएम ने दिया निर्देश- जनता का फीडबैक भी लें अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान ही सरकार का ध्येय है। प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए त्वरित निस्तारण करने और फरियादियों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में सरकार के मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक-पुलिस के आलाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बच्चों का भी पूछा हाल, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामना
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के साथ आए बच्चों से भी मिले। सीएम ने उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। सीएम ने पूछा कि स्कूल जाते हो या नहीं, पढ़ाई कैसी चल रही है। मन लगाकर पढ़ाई करना। सीएम ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की भी शुभकामनाएं दीं।

रतलाम शमशान में काल भैरव अष्टमी पर दिखा अघोरी हवन का अद्भुत नजारा

रिपोर्टर: शैलेंद्र पारे, EDIT BY: MOHIT JAIN रतलाम के भक्तन बावड़ी शमशान

कोरिया : दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ससुर की मौत

सास गंभीर रूप से झुलसीं कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में

रणजी ट्रॉफी 2025-26: मुंबई को बड़ा झटका, एशिया कप विजेता शिवम दुबे हुए बाहर

BY: MOHIT JAIN रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास: बांग्लादेश को 200 रनों से हराकर तोड़ा साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

BY: MOHIT JAIN अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी

ठंडी हवाओं के बीच दक्षिणी मध्यप्रदेश में तीन दिन तक बारिश की संभावना

BY: MOHIT JAIN दक्षिणी जिलों में तीन दिन हल्की बारिश मौसम विभाग

यूपी की माताओं और बहनों को योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: दो मुफ्त एलपीजी रिफिल

योगी सरकार दीपावली पर उत्तर प्रदेश की 1.86 करोड़ माताओं और बहनों

जैसलमेर बस हादसा: राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

BY: MOHIT JAIN राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक निजी बस

ग्वालियर में तनाव, स्कूलों में छुट्टी, 4 हजार जवान तैनात और सोशल मीडिया पर निगरानी

BY: MOHIT JAIN ग्वालियर में डॉ. भीमराम अंबेडकर मूर्ति विवाद से उत्पन्न

झारखंड की बड़ी 10 खबरें: 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN झारखंड से आज की ताज़ा खबरें सामने आई हैं,

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें: 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN छत्तीसगढ़ से जुड़ी आज की ताज़ा खबरों में नक्सली

मध्य प्रदेश की बड़ी 10 खबरें: 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN मध्य प्रदेश में लगातार घटनाओं का सिलसिला जारी है।

Stocks to Buy: Usha Martin और Tata Investment में तेजी के संकेत, जानें किन स्टॉक्स में होगी कमाई

BY: MOHIT JAIN बाजार में लगातार दूसरी गिरावट बीते मंगलवार को भारतीय

आज का राशिफल – 15 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN आज का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर

इस वर्ष स्थापना दिवस की थीम होगी उद्योग एवं रोजगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्थापना दिवस से अटल जी की जयंती 25 दिसंबर तक राज्योत्सव के

ग्वालियर : सीएसपी हिना खान और एडवोकेट अनिल मिश्रा के बीच विवाद

नोकझोंक के बीच गूंजी “जय जय श्री राम” के नारे ग्वालियर। शहर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार में होंगे शामिल

सड़क सुरक्षा से जुड़ी नवीनतम तकनीकों पर होगा विचार-विमर्श भोपाल : मंगलवार,

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात

दीपावली तक मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह

आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध: CM डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

बोकारो : पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग

बोकारो। जिले के पुलिस ऑफिस सभागार में आज पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह

जामताड़ा : साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

मोबाइल, सिम कार्ड और नकदी बरामद जामताड़ा से बड़ी खबर सामने आई

अयोध्या में दहशत का अंत: ट्रैप में फंसा खूंखार तेंदुआ, घायल पैर का लखनऊ चिड़ियाघर में होगा इलाज

रिपोर्ट- अंकुर पांडे, एडिट- विजय नंदन अयोध्या: अयोध्या में पिछले कई दिनों

धमतरी : नौकरी की मांग को लेकर डुबान प्रभावित युवाओं का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी धमतरी में डुबान प्रभावित परिवारों के पढ़े-लिखे

कांकेर : सड़क किनारे घूमता नजर आया तेंदुआ

राहगीरों ने बनाया वीडियो- इलाके में दहशत का माहौल कांकेर। जिले में

मरवाही ब्रेकिंग : कांग्रेस संगठन में सरगर्मी तेज

नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर शुरू हुई रायशुमारी मरवाही। कांग्रेस

अंतागढ़ : परिवहन ठेकेदारों ने SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

अंतागढ़ (कांकेर)। अंतागढ़ चारगांव मेटाबोदेली माइंस के परिवहन संघ और स्थानीय माइंस

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मांतरण और चंगाई सभा को