Chhindwara: लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक, ट्रांसफर के नाम पर ₹50 हजार की रिश्वत लेते ऑपरेटर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhindwara

Report: Rakesh Chandwanshi

Chhindwara भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में दबिश दी। टीम ने सीएमएचओ के ऑपरेटर जितेंद्र सिंह यदुवंशी को एक बीमार नर्स से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

किडनी की मरीज नर्स से मांगी गई ‘बदली’ की कीमत

Chhindwara पूरा मामला बेहद संवेदनशील और मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाला है। शिकायतकर्ता पुष्पा बड़कडे वर्तमान में रोहना अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से गंभीर किडनी रोग से जूझ रही हैं। बीमारी के चलते उन्होंने अपने स्थानांतरण (Transfer) के लिए जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए मानवीय आधार पर सीएमएचओ को तत्काल स्थानांतरण के निर्देश दिए थे।

‘साहब’ का नाम लेकर वसूली: “इतने में नहीं मानेंगे बड़े अधिकारी”

Chhindwara कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ ऑपरेटर जितेंद्र सिंह यदुवंशी ने नर्स को परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए ₹20,000 देने की पेशकश की, लेकिन आरोपी टस से मस नहीं हुआ। आरोपी ने नर्स पर दबाव बनाते हुए दावा किया कि “सीएमएचओ साहब इतने कम रुपयों में नहीं मानेंगे, काम के लिए ₹50,000 एकमुश्त देने ही होंगे।” विवश होकर पीड़िता ने 21 तारीख को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

लोकायुक्त की घेराबंदी और रंगे हाथों गिरफ्तारी

Chhindwara शिकायत की सत्यता जांचने के बाद, लोकायुक्त इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह नरवरिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। योजना के मुताबिक, जैसे ही नर्स ने सीएमएचओ ऑफिस पहुंचकर आरोपी जितेंद्र सिंह को ₹50,000 की राशि थमाई, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या इस रिश्वतखोरी के तार कार्यालय के अन्य बड़े अधिकारियों से भी जुड़े हैं।

Read this: Madhya Pradesh :स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, योजनाओं का करें प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना