Chhattisgarh: गुरु घांसीदास जयंती पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, सतनाम धाम के लिए 50 लाख की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Chhattisgarh: गुरु घांसीदास जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचे। उन्होंने बाबा गुरु घांसीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सतनाम समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।

Chhattisgarh: सतनाम समाज को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने समाज को संबोधित करते हुए भिलाई में ‘सतनाम धाम’ के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही धाम के रखरखाव के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गुरु घांसीदास जी का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

Chhattisgarh: विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है और जो पार्टी कभी सत्ता में एकछत्र राज करती थी, वह अब सिमटकर रह गई है। प्रियंका गांधी के VB-G RAM G बिल को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून से किसी का नुकसान नहीं होगा और विपक्ष बेवजह भ्रम फैला रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: CG News: जानिए CG की 10 बड़ी खबरें (19-12-2025)

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

सुकमा में तीन नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है और छत्तीसगढ़ के जवान इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मजबूती से जुटे हुए हैं।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका