छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 30 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 30 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव की तैयारियों से लेकर नक्सली सरेंडर और डीएमएफ घोटाले की जांच तक आज कई अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। जानिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों की 10 बड़ी खबरें एक नज़र में।

1. बलरामपुर में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन

बलरामपुर में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और बताया कि कार्यक्रम में 25 साल की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

2. मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

बलौदाबाजार में कलेक्टर ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की और निर्देश दिया कि बीएलए प्रशिक्षण 3 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए।

3. डीएमएफ घोटाला: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापे

रायपुर समेत चार शहरों में ईओडब्ल्यू की टीमों ने एक साथ 14 ठिकानों पर छापे मारे। कार्रवाई में कैश, प्रॉपर्टी के कागजात और फर्जी बिल जब्त किए गए हैं।

4. सारंगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसलें चौपट

सारंगढ़ में अचानक हुई बारिश से सैकड़ों एकड़ धान की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

5. वक्फ संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1843 लोगों को नोटिस

रायपुर में वक्फ बोर्ड ने 1843 लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्हें 1 से 3 महीने में दस्तावेज पेश करने को कहा गया है, अन्यथा कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है।

6. राजनांदगांव में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी

राजनांदगांव में बाल रत्न मंच सेवा समिति ने गोपाष्टमी महापर्व मनाया। गौ माता का पूजन किया गया और श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ उत्सव मनाया।

7. अंबिकापुर में तहसीलदार पर दहेज और अबॉर्शन का आरोप

अंबिकापुर में एक महिला ने तहसीलदार पर एक करोड़ रुपये दहेज मांगने और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत की लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई।

8. धमतरी में अफेयर के शक में युवक की हत्या

धमतरी में युवक की हत्या उसके एक दोस्त ने कर दी। आरोपी ने पत्नी से अफेयर के शक में दिल पर दो बार चाकू गोदा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

9. पीएम मोदी के दौरे से पहले 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले 51 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 20 नक्सली ऐसे थे जिन पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

10. बलौदाबाजार में पावर ग्रिड का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

बलौदाबाजार में पावर ग्रिड की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई और ग्रामीणों को ईमानदारी का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की