,

छतरपुर: हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर रेड, डॉक्टर का भाई और सरकारी कर्मी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार

छतरपुर: हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर रेड, डॉक्टर का भाई और सरकारी कर्मी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार

Reporter: Imran Khan, Edit By: Mohit Jain

छतरपुर: शहर में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इस जुआ अड्डे को शहर के चर्चित सटोरिया राहुल शुक्ला और उसकी टीम द्वारा संचालित किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए जुआरियों में

  • डॉक्टर का भाई
  • व्यापारी
  • सरकारी कर्मचारी
  • और कई चर्चित सटोरिया
    शामिल हैं।

जुआ के दौरान पकड़े और हिरासत में लिए गए एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई जिसे अस्पताल भेजा गया है।

देरी रोड पर चल रहा था हाईप्रोफाइल जुआ फड़

छापा शहर के देरी रोड स्थित एक स्थान पर मारा गया, जहां लाखों रुपये की बाजी लगाई जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके से करीब 15 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

7 गाड़ियों में भरकर लाई गई पूरी टीम

पुलिस ने सभी आरोपियों को 7 वाहनों में भरकर सिविल लाइन थाने लाया।
सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…