Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: अजीत पांडे

Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में 16 दिसंबर को छिंदवाड़ा जिले के घाट परासिया के समीप स्थित बिच्छू पहाड़ आश्रम में एक भव्य एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 बालक दास जी महाराज को विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पगड़ी रस्म पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई, जिसमें श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के पदाधिकारी, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण में हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

अब श्री बालक दास जी महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर के पद पर सुशोभित हैं। अखाड़ा समिति द्वारा इस अवसर पर गौ सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया, जिस पर क्षेत्रवासियों ने आशा और विश्वास व्यक्त किया।

इस आयोजन में विशेष रूप से श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, चांद नगर पालिका अध्यक्ष दान सिंह पटेल सहित पंकज साहू, अजय रघुवंशी, गुड्डा रघुवंशी, अरविंद दहिया, सतीश पालीवाल तथा अनेक संत, धर्मप्रेमी बंधु एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे