‘इतिहास में विभीषण के नाम से दर्ज होगा चंपई सोरेन का नाम’, BJP ने JMM से पूछा- तो हेमंत सोरेन सरकार रावण राज के समान?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरने के बीजेपी में जाने कीअटकलें तेज है। इन सबके बीच हेमंत सोरेन सरकार में भी हलचल बढ़ी हुई है। सोरेन सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने चंपई सोरेन पर जोरदार हमला बोला है और उनकी तुलना विभीषण से कर दी है। विभीषण से तुलना करने पर बीजेपी ने झामुमो सरकार को रावण के राज से दिया है। पिछले कई दिनों से झारखंड में सियासी उठापटक लगी हुई है।

‘चंपई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा’

मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक प्रेस रिलीज जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा, “झारखंड का इतिहास जब भी लिखा जाएगा तब चंपई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा। जिस पार्टी और माटी ने उनको सब कुछ दिया उसको ठुकराकर, अपने आत्मसम्मान को गिरवी रखकर वह सरकार को तोड़ने का काम कर रहे हैं। फिलहाल समय रहते जब चीजें सामने आ गई तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि वह अपनी करनी पर पछतावा कर रहे हैं और मुंह छुपा रहे हैं।”

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा, “गुरुजी ने एक साधारण व्यक्ति को जमशेदपुर से निकाल कर पहचान दी। जब-जब जेएमएम की सरकार बनी, उसमें मंत्री बनाया, उनके हर फैसले का सम्मान किया, लेकिन उसके बदले चंपई दा ने राज्य को मौका परस्ती के दलदल में झोंकना चाहा। हेमंत सोरेन जब जेल जाने लगे तो उन्होंने सभी सत्ता पक्ष के विधायकों से चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही, तो हम सभी ने हेमंत सोरेन की बात मानी।”

हेमंत सोरेन का चंपई सोरेन पर हमला

गौरतलब है कि बीते दिन ही प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इशारों-इशारों में चंपई सोरने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पैसा बड़े-बड़े को हिला कर रख देता है। दरअसल, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, “ये लोग (विपक्षी) गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाकर यहां के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक लोगों के ऊपर जहर बोने का काम करते हैं और एक दूसरे से लड़वाने का काम करते हैं। समाज छोड़िए, ये लोग घर भी फोड़ देते हैं और पार्टी तोड़ने का काम करते हैं। आए दिन विधायकों को खरीदते रहते हैं।”

सोरेन यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा था, “पैसा ऐसा चीज है कि नेता लोगों को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती। खैर कोई बात नहीं… हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से निरंतर जनता के बीच में खड़ी है।”

‘रावण राज के समान सरकार’

वहीं चंफई सोरेन को विभीषण कहे जाने पर झारखंड बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि बन्ना गुप्ता अगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विभीषण बता रहे हैं, तो यह स्पष्ट हो गया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल रावण राज के समान है।

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के