तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 8 वाहन जप्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Champa police took strict action against high speed tractors, 8 vehicles seized

चांपा (जांजगीर-चांपा)। शहर में लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टरों को लेकर आम नागरिकों में बढ़ती नाराजगी और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात तक चले विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने कुल 8 ट्रैक्टरों को जप्त किया और मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

इन ट्रैक्टरों को तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में पकड़ा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों, स्कूल-कॉलेज के आसपास और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से दबिश दी।

ट्रैक्टर मालिकों को दी गई चेतावनी

जप्त किए गए ट्रैक्टरों के मालिकों को थाने बुलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।

पुलिस का संदेश: सुरक्षा सर्वोपरि

चांपा पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए एक सख्त संदेश दिया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय