उज्जैन में चंबल नदी हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों की मौत, एक लापता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
उज्जैन में चंबल नदी हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों की मौत, एक लापता

रिपोर्टर: विशाल दुबे, EDIT BY: MOHIT JAIN

माता विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा

उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर चंबल नदी किनारे माता विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। पीरझालर गांव के लोग नरसिंगा गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और ट्रॉली पुलिया की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई।

दो मासूमों की मौत, कई घायल

घटना में पृथ्वीराज दिनेश चौहान (16 वर्ष) और वंशराज अर्जुन चौहान (7 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंश चौहान (6 वर्ष) और आदित्यराज गुर्जरवाड़ी की गंभीर हालत के चलते उन्हें इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों में जारी है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

इंगोरिया पुलिस ने हादसे का मर्ग दर्ज कर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे और उनकी टीम तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण यह था कि ट्रैक्टर में सवार एक बच्चे ने चाबी से वाहन चालू कर दिया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नदी में गिर गई।

CG TOP 10: नक्सल ऑपरेशन से लेकर शराब घोटाला, गांजा तस्करी और बड़ी घटनाएं

1. CG TOP 10: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप से हथियार, विस्फोटक,

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,