CG: सुकमा में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को ढेर, सुबह-सुबह हुई मुठभेड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सुकमा में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को ढेर, सुबह-सुबह हुई मुठभेड़

Reporter: Manish Singh, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में जांच अभियान जारी है।

गश्त के दौरान मुठभेड़
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी की एक टीम भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।

बीजापुर में भी मारे गए नक्सली
कुछ दिन पहले ही बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया था। इन नक्सलियों के कब्जे से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद हुआ था।

इस साल अब तक 262 नक्सली ढेर
इस साल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक 262 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग के सात जिलों में मारे गए, जबकि 27 अन्य नक्सली गरियाबंद जिले में मारे गए। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली ढेर हुए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की