,

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारी इधर से उधर, सरगुजा कलेक्टर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
CG Breaking News

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, दिनेश गुप्ता

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के कलेक्टरों समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

सरगुजा जिले के कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब , छत्तीसगढ़ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

CG Breaking News: कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर

वहीं, सरगुजा कलेक्टर बनाए जाने के बाद कुणाल दुदावत को कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों के प्रशासनिक प्रमुख बदले गए हैं।

CG Breaking News: इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

  • अजित बसंत बनाए गए सरगुजा कलेक्टर
  • कुणाल दुदावत बनाए गए कोरबा कलेक्टर
  • देवेश कुमार ध्रुव बने दंतेवाड़ा के नए कलेक्टर
  • प्रतिष्ठा ममगाई बनी बेमेतरा की कलेक्टर
  • नम्रता जैन बनी नारायणपुर की कलेक्टर
  • अमित कुमार होंगे सुकमा के कलेक्टर
  • प्रकाश कुमार सर्वे बने बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर
  • गजेंद्र ठाकुर धमतरी जिला पंचायत सीईओ बने
  • रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई
  • रणबीर शर्मा बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक

राज्य सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी समय में विकास कार्यों, चुनावी तैयारियों और शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल