
झरिया के सिंह नगर स्थित कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल
धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घना धुआं और लपटें उठते देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए।











