,

झरिया के सिंह नगर स्थित कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image

धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घना धुआं और लपटें उठते देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई दुकानदारों ने एहतियातन अपने-अपने दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया, ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार आग काफी बड़ी है। इसलिए बुझाने में काफी मशक्कत करनी पढ़ रहा है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

मौके पर झरिया थाना की टीम भी पहुंची और हालात पर नजर बनाए रखी। स्थानीय लोगों की भीड़ लगातार मौके पर जमा रही, हालांकि पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। तभी उनके स्टाफ ने फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरा गोदाम धधक रहा था। आग की लपटें देख वे भी सकते में आ गए। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की