
पुणे में फॉर्च्यूनर कार में दोस्त की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात; आरोपी फरार
महाराष्ट्र : पुणे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के दिघी–आलंदी रोड पर एक युवक की फॉर्च्यूनर कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम 7:57 बजे हुई और पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।










