,

मुरैना जिला अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला, सीएमएचओ ने बनाई जांच समिति, डीएनए टेस्ट के आदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Case of child swapping in Morena district hospital, CMHO formed investigation committee, orders for DNA test

रिपोर्ट- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद बच्चा बदलने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर डीएनए जांच के आदेश दिए हैं।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है। जानकारी के अनुसार, मुरैना गांव निवासी प्रमोद अपोरिया ने 19 जुलाई को अपनी पत्नी सिमरन को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद सिमरन ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने बच्चे को ICU में भर्ती कर दिया और परिजनों को मिलने नहीं दिया।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार की शाम सिमरन ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद स्टाफ को सौंप दिया था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें मृत बच्चा थमा दिया गया। प्रमोद का कहना है कि उन्होंने प्रसव के तुरंत बाद बच्चे की फोटो खींची थी, और जो मृत बच्चा उन्हें दिया गया, उसकी शक्ल पहले खींची गई फोटो से मेल नहीं खा रही थी।

इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और कोतवाली थाने व सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है और मामले की डीएनए जांच के निर्देश दिए हैं ताकि सच सामने आ सके।

मुख्य बिंदु:

मुरैना जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद बच्चा बदलने का आरोप

परिजनों ने पहले ही बच्चे की फोटो खींच रखी थी, मृत बच्चे से मेल नहीं

परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस व सीएमएचओ से की शिकायत

सीएमएचओ ने गठित की जांच समिति, डीएनए जांच के आदेश दिए

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता