,

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल स्टेडियम ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में हुए शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vibhav nema

नरसिंहपुर। जिले में आयोजित 58वीं राज्यस्तरीय सीनियर ओपन स्टेट खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 के तहत आज स्टेडियम ग्राउंड में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं समाजसेवी सुनील कोठारी ने सहभागिता की। मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और रोमांचक मुकाबले का आनंद लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर में हो रही यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं और बच्चों में खेल के प्रति गहरा उत्साह पैदा कर रही है। ऐसे आयोजन न केवल खेल भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन लगातार इस दिशा में कार्यरत है कि हर खिलाड़ी को प्रशिक्षण, संसाधन और सम्मान का पूरा अवसर मिले। ऐसे प्रयास युवाओं में नया जोश, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम में खो-खो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के