,

बस स्टैंड की अव्यवस्था ने ली आरक्षक की जान, नहीं रहे महेश पाठक, टी आई को निलंबित करने की उठी मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

शहडोल। शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक महेश पाठक रविवार दोपहर अपनी ड्यूटी पर बस स्टैंड पॉइंट पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दोपहर 2 बजे दादू एंड कंपनी की एक बस ब्यौहारी से शहडोल पहुंची और बस स्टैंड में लगने जा रही थी। उसी समय सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी दूसरी बस को हटवाने में लगे आरक्षक महेश पाठक को उक्त बस ने अचानक ठोकर मार दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ठोकर लगने से आरक्षक महेश पाठक जमीन पर गिर गए, इसके बाद बस आगे बढ़ते हुए दउनके ऊपर चढ़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए बस व चालक को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अव्यवस्थित यातायात की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मात्र एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती थी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यातायात व्यवस्था सुधारी जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बस स्टैंड क्षेत्र में जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टी आई को निलंबित किया जाए

शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है, यातायात विभाग की लापरवाही की वजह से आज एक पुलिस जवान शहीद हो गया। अनुपम गौतम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष में यातायात टी आई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है।

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के