,

Health Budget 2026: शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, हेल्थ सेक्टर में बड़ी घोषणाएं

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार नौवां बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बजट का उद्देश्य भारत को हेल्थ सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाना और आम आदमी के लिए सस्ता इलाज सुनिश्चित करना है साथ ही गंभीर बीमारी की दवाइयां भी सस्ती की जाएंगी

Budget 2026: भारत बनेगा बायोफार्मा हब

इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा बायोफार्मा शक्ति पहल है। अगले पांच सालों में इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि भारत में ही आधुनिक दवाओं का उत्पादन हो, जिससे आयात कम होगा और देश दुनिया को दवाएं सप्लाई कर सकेगा।

कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती

कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज महंगे होते हैं। अब घरेलू स्तर पर दवाओं के उत्पादन से उनकी कीमत घटेगी और मरीजों को किफायती जीवन रक्षक दवाएं मिलेंगी। कैंसर के इलाज की 17 दवाइयां सस्ती की जाएंगी।

Budget 2026

शिक्षा और रिसर्च पर जोर

नई दवाओं के विकास के लिए विशेषज्ञों की जरूरत है। बजट में 3 नए राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPER) खोलने का ऐलान किया गया है। पहले से मौजूद 7 संस्थानों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे भारतीय छात्र नई दवाओं के शोध में आगे रह सकें।

Budget 2026: क्लीनिकल ट्रायल और अस्पतालों का सुधार

सरकार पूरे देश में 1,000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल ट्रायल साइट्स बनाएगी, ताकि नई दवाओं और थेरेपी की टेस्टिंग तेज हो सके। इसके अलावा जिला अस्पतालों को अपडेट किया जाएगा और आपातकालीन वार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।

Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को ऐतिहासिक प्राथमिकता दी गई है। बायोफार्मा हब, सस्ती दवाएं, रिसर्च और बेहतर अस्पताल व्यवस्था के माध्यम से सरकार ने मरीजों और वैज्ञानिकों दोनों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Budget 2026: किसानों के लिए बड़ा ऐलान- हाई-वैल्यू फसलों पर जोर, आय बढ़ाने की नई रणनीति

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…