Report: Vijay
दतिया: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ब्राम्हण समाज द्वारा एक घंटे तक जाम लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला फूंका और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
हाइवे पर प्रदर्शन के दौरान कुछ वाहन चालकों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ भी सामने आईं। पुलिस के बावजूद यह स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम संतोष तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया, जिससे जाम खुल गया।





