बोकारो: महानवमी पर हुआ महाप्रसाद वितरण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro: Mahaprasad distributed on Mahanavami

REPORT- SANJEEV KUMAR

BY- ISA AHMAD

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी पहुंचे

महानवमी के अवसर पर बोकारो जिले के चास चेक पोस्ट स्थित दुर्गा मंदिर में महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था हेल्पिंग हैंड्स द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले मां दुर्गा की आराधना की और उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण में भाग लिया।

राजेश ठाकुर ने इस दौरान कहा कि पूजा-पाठ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है, जिसके लिए सभी लोगों का आभार है। उन्होंने माता दुर्गा से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस दुर्गा मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जाती है और वे भी प्रतिवर्ष इसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करते हैं।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,