,

चंबल में खून का बदला खून: दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नामजद व 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Pratap Bhagel

मुरैना: पोरसा थाना क्षेत्र में बेटा और भाई की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी पिछले छह महीने से योजना बना रहे थे। बीते रोज मौका मिलते ही दिन-दहाड़े आरोपियों ने बाइक सवार महावीर शुक्ला (विवेक नगर, पोरसा) को गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना पोरसा थाना क्षेत्र स्थित सेंथरा अहीर और पचपेड़ा के बीच स्टेट हाईवे पर हुई। महावीर शुक्ला अपने बेटे देवा पंडित से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। उनके बेटे ने 26 मई को सिहोनिया थाना क्षेत्र के भाई खांपुरा गांव में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी रकी भदौरिया, रोहित भदौरिया, पिंटू भदौरिया और विश्वनाथ भदौरिया निवासी मिरघान समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पोरसा, अम्बाह, नगरा, महुआ और रजौधा थाना क्षेत्रों की पुलिस पार्टियां डिवाइस में जुटी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और उनके सिर पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक महावीर शुक्ला के छोटे भाई रामेश्वर दयाल शुक्ला ने बताया कि एफआईआर के लिए थाने जाने पर उन्हें अंदर बिठाकर मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और मारपीट कर जबरदस्ती एफआईआर पर साइन करवा लिए गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने छह आरोपियों के नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने केवल चार नाम ही लिखे।

मृतक के बेटे उमाशंकर शुक्ला ने भी बताया कि उनके चाचा को रात में मारपीट कर जबरदस्ती एफआईआर पर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने सुरक्षा के लिए गार्ड लगाने और नवीन शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और दोपहर को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के