,

हापुड़ में आंगनवाड़ी आहार की कालाबाजारी का खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Black marketing of Anganwadi food exposed in Hapur

एसडीएम ने पिकअप गाड़ी पकड़ी

स्थान: हापुड़ | रिपोर्टर: सुनील कुमार

जनपद हापुड़ में आंगनवाड़ी आहार की कालाबाजारी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर एसडीएम इला प्रकाश ने मौके पर छापेमारी कर आंगनवाड़ी आहार से भरी पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। हालांकि छापे से पहले ही गाड़ी चालक और अन्य लोग वाहन को लॉक कर मौके से फरार हो गए।

पूरा मामला हापुड़ सिटी के पक्का बाग मंडी क्षेत्र का है, जहां सूचना मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले बच्चों के पोषण आहार, जैसे दलिया आदि, को अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम इला प्रकाश प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

एसडीएम ने बताया कि गाड़ी में लोड आंगनवाड़ी आहार पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग का कोड अंकित है, जिससे स्पष्ट है कि यह राशन आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निर्धारित था। फिलहाल जांच की जा रही है कि यह आहार हापुड़ के केंद्रों का था या किसी अन्य जिले से लाया गया।

प्रशासन की टीम ने बताया कि गाड़ी में मौजूद आहार की मात्रा और स्रोत की जांच की जा रही है। कोड के आधार पर जल्द ही पता चल सकेगा कि यह राशन कहां से आया और कहां भेजा जाना था।

एसडीएम इला प्रकाश ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी लोग इस अवैध धंधे में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने जिला प्रशासन और बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार