27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है वहीं इस जीत से न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी जीत का जश्न बना रही है जीत की खुशी में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय खंडवा द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए मिठाइयां बांटी गई और कार्यकर्ता ढोलक पर नाच,दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। इस वक्त खंडवा स्थित भाजपा कार्यालय पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खंडवा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के बदौलत मिली है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत जीत मिली है दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, वही महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है आम आदमी पार्टी ने केवल शोषण किया है।

जीत के जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो कद्दावर नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों में बीजेपी दिल्ली में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है। बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो रहा है और बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है।
TATA SIERRA: 20 साल दौबारा लॉन्च होगी टाटा सिएरा, थार से होगा मुकाबला
दुबई का मौसम: 23 फरवरी को मौसम का खेल पर असर— क्या गर्मी या उमस फैसला करेगी?